लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत, 101 नये मामले

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:00 IST

Open in App

जयपुर, आठ फरवरी राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को दो और लोगों कह मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,774 हो गई। वहीं 101 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,18,294 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते चौबीस घंटे में जयपुर और उदयपुर में एक-एक और संक्रमित मरीजों की मौत होने से राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालो संख्या 2,774 हो गई है।

इसके साथ ही 101 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,18,294 हो गयी जिनमें से 1,470 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जोधपुर-अजमेर में 22-22, डूंगरपुर में 13, जयपुर में 12, भीलवाड़ा में आठ और उदयपुर में छह नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 93 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,14,050 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस संक्रमण से राज्य में अब तक 2,774 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें जयपुर में 517, जोधपुर में 303, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 120, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू