लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से दो और मरीजों की मौत, संक्रमित मामले बढकर 2,57,943 हुए

By भाषा | Updated: January 14, 2021 20:25 IST

Open in App

पटना, 14 जनवरी बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से दो और व्यक्तियों की की मौत हो जाने से राज्य में मृतक की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1447 हो गई। साथ ही राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 2,57,943 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पूर्णिया तथा सिवान जिले में एक-एक मरीज की मौत हो जाने से प्रदेश में मृतक संख्या बृहस्पतिवार को बढकर 1447 हो गयी।

बिहार में बुधवार अपराहन 4 बजे से बृहस्पतिवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 314 नए मामले सामने आने के साथ ही इससे संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 2,57,943 हो गयी।

बिहार में पिछले 24 घंटे में 94,625 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 238 मरीज ठीक हुए। बिहार में अबतक 1,96,46,625 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,52,487 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4008 है और मरीजों के ठीक होने की दर 97.88 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह