लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस के दो और मरीजों की मौत, 92 नये मामले आये सामने

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:12 IST

Open in App

जयपुर, तीन फरवरी राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,17,766 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण से दो और लोगो की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 2770 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगो की मौत हो गई जिसके साथ ही अबतक राज्य में अब तक इस महामारी से 2770लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इस दौरान संक्रमण के 92 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,17,766 हो गयी जिनमें से 1692 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में कोटा के 19, जयपुर के 17, भीलवाडा के 14,जोधपुर के 11, उदयपुर के 6 नये मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बुधवार को राज्य में 196 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अब तक कुल 3,13,304 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में जयपुर में इस महामारी के 515, जोधपुर में 302, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 119, पाली में 109 और सीकर में 101 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!