लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोरोना के दो और मरीजों की मौत, 65 ताजा मामले मिले

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:27 IST

Open in App

लखनऊ, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत हो गई जबकि 65 ताजा मामले सामने आये।

यहां जारी सरकारी बयान के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में दो और मरीजों की मौत के बाद अब तक मरने वालों की कुल संख्या 22,765 हो गई जबकि राज्य में कोविड -19 के 65 ताजा मामले मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,08,562 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में मंगलवार को महाराजगंज और चंदौली जिलों में एक-एक मौत की खबर है। बुलेटिन में कहा गया है कि लखनऊ से 11, वाराणसी से सात, प्रयागराज से पांच, कानपुर नगर और गौतम बुद्ध नगर से चार-चार मामले सामने आए हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि लखनऊ में पुष्टि किए गए 11 मामलों में चार मलिहाबाद क्षेत्र के एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों के संपर्कों की छानबीन में कोई अन्य संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ में केरल से लौटे चार अन्य लोग भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और सभी की जांच (जीनोम सीक्वेंसिंग) की जाएगी।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 34 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं और राज्य में अब तक 16,85,125 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल 672 मरीज उपचाराधीन हैं

पिछले 24 घंटों में राज्य में 2.28 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है, जबकि अब तक 6.62 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार अब तक उत्तर प्रदेश में कोरोना टीके की करीब पांच करोड़ खुराक दी जा चुकी है जो किसी एक राज्य द्वारा किया गया सर्वाधिक टीकाकरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए