लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के दो और विधायकों ने सिद्धरमैया की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी का समर्थन किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:40 IST

Open in App

बेंगलुरू, 22 जून कांग्रेस के दो और विधायकों ने आगामी विधानसभा चुनाव में सिद्धरमैया को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किए जाने का समर्थन किया है। विधानसभा चुनाव दो वर्ष बाद होने वाले हैं।

इससे पहले बी. जेड. जमीर, अहमद खान और राघवेंद्र हिंतल भी विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी का समर्थन कर चुके हैं। अब उनके साथ काम्पली से विधायक जे. एन. गणेश और हगरीबोम्मनहल्ली से विधायक भीमा नायक ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

गणेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब लोग भाजपा सरकार से हताश हैं, तो वे सिद्धरमैया की तरफ देख रहे हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर उनके काम से समाज के हर तबके को सहयोग मिला। अगर उनकी तरह का भद्र पुरुष मुख्यमंत्री बनता है तो पूरे राज्य को फायदा होगा।’’

नायक ने भी गणेश के सुर में सुर मिलाया।

नायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिद्धरमैया के पांच वर्ष के शासन काल में हमने सिंचाई परियोजनाओं और विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं पर काफी धन खर्च किया। लोग सिद्धरमैया के योगदान को जानते हैं।’’

कुछ विधायकों की भावनाओं पर सिद्धरमैया ने कहा कि यह उनके निजी विचार हैं न कि पार्टी का विचार है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैने कभी भी हिंतल को पक्ष में बयान देने के लिए नहीं कहा।

सिद्धरमैया ने बेल्लारी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्या मैंने कभी कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा या पार्टी ने ऐसा निर्णय किया है? नहीं। इस तरह की चर्चा पार्टी में नहीं हुई है। इसलिए इस तरह के मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है और यह चर्चा का मुद्दा नहीं है।’’

कांग्रेस विधायकों के ये बयान ऐसे समय में आये हैं जब पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने दिल्ली में पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है।

उनके नजदीकी सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार ने राहुल गांधी से कहा कि ऐसे समय में जबकि चुनाव दो साल दूर हैं सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करने की शरारत की जरूरत नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल