लाइव न्यूज़ :

केरल में ओमीक्रोन के दो और मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या बढ़ कर सात हुयी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 21:22 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 17 दिसंबर केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप के दो और नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर सात हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विभाग ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से कोच्चि आने वाले दंपती में ओमीक्रोन के स्वरूप की पुष्टि हुयी है । इसने बताया कि दोनों पति पत्नी की उम्र क्रमश: 68 एवं 67 साल है और आठ दिसंबर को ये शरजाह से यहां आये थे ।

चूंकि, संयुक्त अरब अमीरात जोखिम वाले देशों की सूची में नहीं है दंपती को स्व पृथक-वास में रहने के लिये कहा गया था ।

जब उनमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुयी तो उनका नमूना जेनेटिक टेस्टिंग के लिये राजीव गांधी जैवप्रौद्योगिकी केंद्र में भेजा गया जहां दोनों में ओमीक्रोन के संक्रमण की पुष्टि हुयी ।

अधिकारियों ने बताया कि पति के छह और पत्नी के एक संपर्क का नमूना भी जांच के लिये भेज गया है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ओमीक्रोन का पहला मामला 12 दिसंबर को सामने आया था इसके बाद 15 दिसंबर को चार और लोगों में इसकी पुष्टि हुयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह