लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ में ओमीक्रोन से संक्रमण के दो और मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 26, 2021 23:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 दिसंबर चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से 80 वर्षीय व्यक्ति समेत दो और लोगों के संक्रमित होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

आधिकारिक बयान के अनुसार तीन नए मरीजों में से दो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब उपचाराधीन मरीज की संख्या एक है। बयान में कहा गया है कि संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजे गए थे।

बयान के मुताबिक इनमें से दो में ओमीक्रोन से संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसमें 80 वर्षीय एक बुजुर्ग भी शामिल हैं जो उच्च रक्तचाप से ग्रसित हैं। हालांकि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं थे और उन्हें अस्पताल में पृथक रखा गया है।

बयान में कहा गया है कि अन्य संक्रमित मरीज 45 वर्षीय व्यक्ति है जो 24 दिसंबर की जांच में संक्रमण मुक्त पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू