लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में ब्लैक फंगस के दो और मरीज मिले, एक की मौत

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:58 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 25 मई उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में ब्लैक फंगस के दो और मरीजों के मिलने से अब तक कुल मरीजों की संख्या चार हो गई जिनमें से एक की इलाज के दौरान लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शाहजहांपुर में ब्लैक फंगस के अब तक चार मरीज मिले हैं जिनमें से सोमवार की रात एक महिला की इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई जबकि तीन अन्य का दिल्ली एवं लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसपी गौतम ने बताया कि सोमवार तक ब्लैक फंगस के दो मरीजों की पुष्टि हुई थी परंतु आज उनकी संख्या चार हो गई है। उन्होंने बताया कि जो मरीज नेत्र सर्जन या नाक कान गला के चिकित्सकों के पास निजी तौर पर पहुंच रहे हैं, उन चिकित्सकों की जानकारी पर मरीजों से संपर्क करके उनकी पहचान की जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल