लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में दो और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 1, 2021 00:10 IST

Open in App

लखनऊ, 30 नवंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के प्रश्नपत्र छापने वाली कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी राय अनूप प्रसाद के रूप में हुई है और उसे सोमवार रात ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ द्वारा की जा रही जांच के दौरान आर.एस.एम. फिनसर्व लिमिटेड (बदरपुर, दिल्ली) के निदेशक राय अनूप प्रसाद को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। प्रश्नपत्र छापने का काम आर.एस.एम. फिनसर्व लिमिटेड को दिया गया था ।

बयान में कहा गया है कि प्रसाद और चार अन्य के खिलाफ सूरजपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

एसटीएफ ने बयान में कहा कि इसी मामले में बागपत से एक गिरफ्तारी भी हुई है।

बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान राहुल चौधरी के रूप में हुई है, जो उम्मीदवारों से मोटी रकम लेता था और प्रश्न पत्र लीक करता था । इसकी गिरफ्तारी सोमवार शाम को बड़ौत थाना क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज के पास से की गई थी। उसके खिलाफ बड़ौत थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में रविवार को होने वाली उप्र अध्यापक पात्रता परीक्षा परीक्षा -2021 का प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई और पुलिस ने इस मामले में प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह के 29 सदस्यों को राज्‍य के विभिन्‍न जिलों से गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा राज्‍य के सभी 75 जिलों के 2,736 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी और इसमें 19 लाख 99 हजार 418 परीक्षार्थियों को शामिल होना था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था “दोषियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।” एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा था, 'सरकार अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है। एक माह के अंदर पारदर्शी तरीके से पुनः परीक्षा आयोजित होगी। किसी भी अभ्यर्थी से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।” उन्होंने कहा, “परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने के वास्ते परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान