लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में फर्जी कोविड टीका शिविर मामले में दो और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 11:05 IST

Open in App

कोलकाता, 29 जून कोलकाता में फर्जी कोविड टीकाकरण शिविर मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन नयी गिरफ्तारियों के साथ, कोलकाता पुलिस इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब भी शामिल है जो शहर में फर्जी कोविड टीकाकरण शिविरों के आयोजन का मास्टरमाइंड था।

अधिकारी ने बताया, “सोमवार रात की छापेमारी में, हमने नकताला इलाके से देब के रिश्तेदार और शहर के उत्तरी हिस्से से एक और 52 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा। दोनों देब के साथ सक्रिय रूप से शामिल थे।”

उन्होंने बताया कि देब के रिश्तेदार को शुरुआत से ही मालूम था कि वह आईएएस अधिकारी नहीं है और इसके बावजूद, उसने अवैध गतिविधियों में उसकी मदद करना जारी रखा।

उन्होंने बताया, “रिश्तेदार ने यहां तक कि देब के साथ भी धोखाधड़ी की। दूसरा व्यक्ति तालताला इलाके के एक डॉक्टर के साथ जुड़ा हुआ है और वह शिविरों में आने वाले लोगों को कोविड का फर्जी टीका लगवाने में देब की मदद करता था।”

अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि बतौर “आईएएस अधिकारी” देब ने मिलावट वाला पेट्रोल मिलने की सूचना के बाद कस्बा इलाके में अपने कार्यालय के पास एक छापेमारी भी की थी। उन्होंने बताया कि छापेमारी की खबर देब की तस्वीर के साथ एक अखबार में छपी भी थी।

अधिकारी ने बाया, “उसने एक चुनाव भी कराया था जहां उसके कर्मचारियों ने वोट डाले थे। चुनाव के बाद, उसने खुद को विजेता बताया था और वह खबर भी छपवाई थी कि वह पश्चिम बंगाल कर्मचारी संघ चुनावों में विजेता बना है।”

देब को खुद को कोलकाता नगरपालिका का फर्जी संयुक्त आयुक्त बताने और फर्जी टीकाकरण शिविरों को चलाने के आरोप में पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। उसके तीन सहयोगियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां