लाइव न्यूज़ :

गुजरात में परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में दो और गिरफ्तार, 23 लाख रुपये जब्त

By भाषा | Updated: December 18, 2021 19:48 IST

Open in App

साबरकांठा (गुजरात), 18 दिसंबर गुजरात पुलिस ने हाल में राज्य में सरकारी प्रधान लिपिकों की भर्ती के लिए आयोजित एक परीक्षा के प्रश्न पत्र को कथित तौर पर लीक करने के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इन लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

पुलिस अधीक्षक नीरज बडगुजर ने कहा, ‘‘पिछले रविवार को हुई परीक्षा के प्रश्न पत्र को हल करने में अभ्यर्थियों की मदद करने में उनकी कथित भूमिका के लिए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।’’

गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसएसबी) द्वारा 186 प्रधान लिपिकों की भर्ती के लिए राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 88,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘शुक्रवार को हमने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, उनमें से एक ने अभ्यर्थियों से पैसे लेने (उन्हें प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के लिए) की बात स्वीकार की। पुलिस ने हिम्मतनगर स्थित उसके घर से 23 लाख रुपये जब्त किए। उसने अभ्यर्थियों से पैसे एकत्र किए थे। आगे की जांच चल रही है।’’

धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात और साजिश के बारे में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रांतिज पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में कुल दस लोगों को नामित किया गया था। प्राथमिकी में नामजद छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र हासिल करने में सफल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने इसे लगभग 15 लाख रुपये में अभ्यर्थियों को बेच दिया।

इसमें कहा गया है कि उन्होंने परीक्षा आयोजित होने से एक दिन पहले तीन अलग-अलग स्थानों पर इस प्रश्न पत्र को हल करने में कम से कम 16 अभ्यर्थियों की मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे