त्रिपुरा में तृणमूल-भाजपा झड़प के मामले में दो और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 23:25 IST2021-08-12T23:25:29+5:302021-08-12T23:25:29+5:30

Two more arrested in connection with Trinamool-BJP clash in Tripura | त्रिपुरा में तृणमूल-भाजपा झड़प के मामले में दो और गिरफ्तार

त्रिपुरा में तृणमूल-भाजपा झड़प के मामले में दो और गिरफ्तार

अगरतला, 12 अगस्त त्रिपुरा के धलाई जिले में पिछले सप्ताह तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में दो और तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अम्बासा में सात अगस्त को हुई झड़प के संबंध में इससे पहले 14 अन्य तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें बाद में जमानत मिल गई थी। अम्बासा पुलिस ने बुधवार रात को सुरजीत सूत्रधार को गिरफ्तार किया जो उस दिन पश्चिम बंगाल के तृणमूल नेता देबंग्शु भट्टाचार्य की कार चला रहे थे।

इसके अलावा अमल भौमिक को भी उनके घर से गिरफ्तार किया गया। एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को इन दोनों को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two more arrested in connection with Trinamool-BJP clash in Tripura

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे