लाइव न्यूज़ :

तिकोनिया हिंसा के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:26 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), तीन नवंबर तिकोनिया हिंसा की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को भाजपा के दो कार्यकर्ताओं, एक स्थानीय पत्रकार और एक चालक समेत तीन अक्टूबर को चार लोगों की मौत के मामले में दर्ज दूसरी प्राथमिकी (नंबर 220) के सिलसिले में और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, तिकोनिया कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी संख्या 220 के संबंध में बिछैला फार्म निवासी रंजीत सिंह और नौरंगाबाद फार्म निवासी अवतार सिंह उर्फ निक्कू (दोनों सिंगही थाना क्षेत्र के अंतर्गत) को गिरफ्तार किया गया है।

तिकोनिया कोतवाली में सुमित जायसवाल नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई इस प्राथमिकी के संबंध में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे पहले विचित्र सिंह और गुरविंदर सिंह को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वरिष्ठ लोक अभियोजक (एसपीओ) एस. पी. यादव ने कहा कि दोनों आरोपियों रंजीत सिंह और अवतार सिंह को सक्षम अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

तिकोनिया में चार किसानों की मौत के मामले में दर्ज एक अन्य प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 13 आरोपियों में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू, आशीष पांडे और लवकुश राणा शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर खीरी दौरे के विरोध में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में कुल आठ लोग मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos