लाइव न्यूज़ :

राज्य मंत्री को अपशब्द कहने के दो और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:33 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), सात जुलाई उत्तर प्रदेश के खेल राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी एवं उनके परिवार के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव उर्फ राजू और शशि भूषण यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा तीन आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।

गौरतलब है कि खेलकूद राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के भतीजे अश्विनी तिवारी की शिकायत पर गत चार जुलाई को पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, उनके पुत्र और जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनन्द चौधरी सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की धाराएं 354, 354A(4), 354B तथा पास्को एक्ट की धारा 7/8 जोड़ी हैं। वादी एवं गवाह के बयान के आधार पर नई धाराएं जोड़ी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?