लाइव न्यूज़ :

दो महीने की बेटी ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि, रणजीत सिंह सलारिया का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार, पुत्री का मुंह नहीं देखा

By भाषा | Updated: January 17, 2020 20:06 IST

अंतिम संस्कार के दौरान उस समय हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला जब 26 वर्षीय शहीद जवान को उनकी करीब दो महीने की बेटी परी ने मुखाग्नि दी। सलारिया के पिता हरबंस सिंह ने बताया कि परी का जन्म पिछले साल दिसंबर में हुआ था और जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात होने की वजह से उसके पिता ने उसे देखा भी नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देबड़ी संख्या में स्थानीय लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वहां मौजूद थे।वे ‘‘रणजीत सिंह अमर रहे’’ के नारे लगा रहे थे।

जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हुए सेना के पांच जवानों में से एक रणजीत सिंह सलारिया का शुक्रवार को पंजाब के गुरदासपुर स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार के दौरान उस समय हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला जब 26 वर्षीय शहीद जवान को उनकी करीब दो महीने की बेटी परी ने मुखाग्नि दी। सलारिया के पिता हरबंस सिंह ने बताया कि परी का जन्म पिछले साल दिसंबर में हुआ था और जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात होने की वजह से उसके पिता ने उसे देखा भी नहीं था।

अधिकारियों ने बताया कि सलारिया का पार्थिव शरीर सिधपुर गांव जब पहुंचा तब बड़ी संख्या में स्थानीय लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वहां मौजूद थे और वे ‘‘रणजीत सिंह अमर रहे’’ के नारे लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि तिरंगे में लिपटा सलारिया का पार्थिव शरीर शमशान भूमि पहुंचा तब गारद सलामी देने के लिए सेना के अधिकारी वहां मौजूद थे।

सूबेदार मेजर रवि सिंह ने बताया कि सलारिया उन पांच जवानों में थे जो मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की वजह से चेकपोस्ट में जिंदा दफन हो गए थे। सभी जवानों को बर्फ से निकाल लिया गया लेकिन तमाम कोशिश के बावजूद सलारिया हाइपोथर्मिया के शिकार हो गए। हरबंस सिंह ने बताया, ‘‘ मुझे गर्व है कि मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि पिछले साल ही सलारिया की शादी हुई थी। 

टॅग्स :पंजाबभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?