लाइव न्यूज़ :

मथुरा में दो साधुओं की संदिग्ध हालत में मौत

By भाषा | Updated: November 21, 2020 21:08 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 21 नवम्बर मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में गिरिराज बाग के पीछे स्थित एक आश्रम में शनिवार सुबह दो साधुओं की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जबकि तीसरे साधु को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि साधुओं की हालत चाय पीने के बाद बिगड़ी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा, ‘‘गोवर्धन में गिरिराज बाग के पीछे स्थित आश्रम में शनिवार सुबह दो साधुओं की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जबकि एक साधु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा पता चला है कि साधुओं की हालत चाय पीने के बाद बिगड़ी। मामले की जांच की जा रही है।

डॉ. ग्रोवर ने बताया कि गोपाल दास (55), श्याम सुंदर दास (60) और रामबाबू दास (60) पिछले एक साल से आश्रम में रह रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे आश्रम में चाय पीने के बाद तीनों साधुओं की तबियत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गोपाल दास और श्याम सुंदर दास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामबाबू दास की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोपाल दास के भाई टीकम ने जहर खिलाकर साधुओं की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम ने आश्रम में मिले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं और चाय में मिलाए गए दूध एवं अन्य सामान के भी नमूने लिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह