दो बंदरों को गोली मारी, आरो‍पी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 6, 2021 22:45 IST2021-02-06T22:45:24+5:302021-02-06T22:45:24+5:30

Two monkeys shot, Aropy arrested | दो बंदरों को गोली मारी, आरो‍पी गिरफ्तार

दो बंदरों को गोली मारी, आरो‍पी गिरफ्तार

भदोही (उप्र) छह फरवरी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत फत्तूपुर में शनिवार को दो बंदरों को मारने के आरोप में पुलिस ने दो कालीन निर्यातकों को गिरफ्तार कर लिया।

इस सिलसिले में वन विभाग के रेंजर रिचेश कुमार मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मिश्रा ने कहा कि स्‍टेशन रोड के फत्तूपुर स्थित ईस्‍टर्न कार्पेट्स में आज दो बंदरों की गोली मारने की सूचना पर फर्म के मालिक बुलंद अंसारी और उसके सगे भाई मोहसिन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्‍होंने बताया कि प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार देर शाम को एक बंदर की गोली मारी गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी,आज उसके अवशेष के पास आए दूसरे बंदर को भी कालीन निर्यातक ने कथित तौर पर गोली मार दी।

मिश्रा ने बताया कि इस पूरे घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two monkeys shot, Aropy arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे