लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में दो बंदर मृत मिले, कब्र से शव निकाला गया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 21:41 IST

Open in App

ठाणे, सात दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार को रहस्यमयी परिस्थिति में दो बंदरों का शव बरामद किया गया । उनकी मौत के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

इससे पहले आज दिन में ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि प्रथम दृष्टयाकरंट लगने से दो लंगूरों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित राम नगर इलाके में बिजली के खंभे पर तारों की चपेट में आने से उनकी मौत हुयी है।

कदम ने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रकोष्ठ के अधिकारियों को बताया कि कुछ अज्ञात किशोरों ने मृत बंदरों को पास की पहाड़ी के निकट दफना दिया, जिसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गयी ।

वन अधिकारी नरेंद्र मुथे ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि बंदरों के शव कब्र से निकाल लिये गये हैं और परीक्षण के लिये उन्हें ठाणे के एसपीसीए आपात पशु देखभाल केंद्र में परीक्षण के लिये भेजा गया है ।

इस बीच एसपीसीए ने इस बात पर शंका जतायी कि उनकी मौत करंट लगने से हुयी है।

एसपीसीए के प्रवक्ता ने बताया, ''एसपीसीए ने वन विभाग से बंदरों के शवों का पोस्टमार्टम करने के लिये कहा गया है ताकि उनकी मौत के सही कारणों का पता चल सके ।''

एसपीसीए ने कहा कि बंदर के शरीर पर चोट के कई निशान हैं और कुछ अंगों पर खून का धब्बा भी​ मिला है, इससे यह संकेत मिलता है कि उन्हें संभवत: पीटा गया होगा ।

एसपीसीए ठाणे की अध्यक्ष शकुंतला मजुमदार ने दावा किया कि पिछले दो महीने में राम नगर में कम से कम पांच बंदरों की मौत हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए