लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे के औरंगाबाद दौरे से पहले मनसे के दो नेताओं को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: February 5, 2021 13:14 IST

Open in App

औरंगाबाद, पांच फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के औरंगाबाद दौरे से पहले पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए शुक्रवार को मनसे के दो वरिष्ठ स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के जिला अध्यक्ष सुहास दशरथे और पार्टी के जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह गुलाटी को सुबह हिरासत में ले लिया गया।

इससे एक दिन पहले दशरथे और गुलाटी ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की मांग को लेकर ठाकरे के काफिले को रोकने की धमकी दी थी।

ठाकरे, शुक्रवार को औरंगाबाद में विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए आने वाले हैं।

दशरथे और गुलाटी ने बृहस्पतिवार को शिवसेना नेता और पूर्व सांसद एम पी चंद्रकांत खैरे की कार को रोक कर औरंगाबाद का नाम बदलने की मांग वाले पर्चे फेंके।

घटना शहर के क्रांति चौक क्षेत्र में हुई।

प्रदर्शन के बाद दशरथे और गुलाटी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये चेतावनी दी थी कि वह ठाकरे के काफिले को रोकेंगे।

पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है और कुछ घंटे बाद उन्हेंछोड़ दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos