लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में सेफ कौनः मुंबई आ रहे दो विधायकों के सामान और नकदी चोरी हो गए

By भाषा | Updated: June 25, 2019 17:06 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि चोरी कल्याण और ठाणे रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाएं सोमवार की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि विधायक की पत्नी के पर्स में 51,000 रुपये नकद और एक एटीएम कार्ड था।शिवसेना विधायक रायमुलकर के साथ यह हादसा कल्याण और ठाणे रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ।

महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने मुंबई आ रहे राज्य के दो विधायकों के सामान और नकदी ट्रेनों से चोरी हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि चोरी कल्याण और ठाणे रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाएं सोमवार की हैं।

कांग्रेस विधायक राहुल बोंद्रे बुल्ढाणा में मल्कापुर से विदर्भ एक्सप्रेस से जबकि शिवसेना विधायक संजय रायमुलकर जालना से देवगिरि एक्सप्रेस से आ रहे थे। बोंद्रे की शिकायत के अनुसार, विदर्भ एक्सप्रेस कल्याण में प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर रुकी थी। तभी अज्ञात व्यक्ति विधायकों के लिए आरक्षित एसी डिब्बे में घुसा और उनकी पत्नी का पर्स तथा एक फाइल उठाकर भाग गया।

बोंद्रे ने चोर का पीछा किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। अधिकारियों ने बताया कि विधायक की पत्नी के पर्स में 51,000 रुपये नकद और एक एटीएम कार्ड था। वहीं शिवसेना विधायक रायमुलकर के साथ यह हादसा कल्याण और ठाणे रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ।

वह अपने सहयोगियों के साथ मुंबई आ रहे थे। दोनों रेलवे स्टेशनों के बीच जब उनकी नींद खुली तो उनका मोबाइल फोन, 10,000 रुपये नकद और पहचानपत्र गायब मिले। इनके संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी