लाइव न्यूज़ :

जनपद गौतम बुद्ध नगर के अलग-अलग इलाकों से लापता दो लड़की और एक बच्चा बरामद

By भाषा | Updated: July 16, 2021 15:11 IST

Open in App

नोएडा, 16 जुलाई जनपद गौतम बुद्ध नगर के अलग-अलग इलाकों से लापता हुई दो लड़िकयों और एक बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी -प्रथम के पास से कथित तौर पर अगवा किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि किशोरी को अगवा करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान किशोरी से कथित तौर पर दु्ष्कर्म करने का अपराध भी कबूल किया है।

थाना बिसरख की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि गौर सिटी- प्रथम क्षेत्र से डेढ़ माह पूर्व एक किशोरी लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने बिसरख थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव से लापता हुई एक और किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान किशोरी ने पुलिस को बताया कि डेढ़ महीने पहले वह अपने परिजनों से नाराज होकर दिल्ली में रहने वाली अपनी सहेली के घर चली गई थी। पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव से लापता हुए 10 वर्षीय एक छात्र को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया।  

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि छलेरा गांव में रहने वाले अलाउद्दीन का 10 वर्षीय बेटा तौसीफ बृहस्पतिवार रात घर से लापता हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की तथा छह घंटे के अंदर बच्चे को महामाया फ्लाईओवर के पास से बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि बच्चे को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए