लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 3, 2021 10:50 IST

Open in App

नोएडा, तीन जून नोएडा में फेस-3 थाने की पुलिस ने बुधवार देर रात को एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि दो जून की रात को छीजारसी गांव में स्थित एक एटीएम काटकर चोरी का प्रयास किया गया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात को थाना फेस-3 पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एटीएम मशीन लूटने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी।

अग्रवाल ने बताया कि परथला गोल चक्कर के पास दो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाश पुलिस पर गोली चलाने लगे। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश शहनवाज के पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि उसका एक साथी मौके से भाग गया, जिसका पीछा करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हैदर अली के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस