लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 13:14 IST

Open in App

नोएडा, 23 नवंबर उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस सुबह सेक्टर-57 के पास जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल से दो लोग आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे पुलिसकर्मियों पर गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सोनू उर्फ संत कुमार के पैर में लगी है, जबकि इसका एक साथी राहुल कश्यप भाग रहा था लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से दो देसी तमंचे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त लाल रंग की मोटरसाइकिल, लूटे हुए दो मोबाइल फोन और 52 हजार 250 रुपए की नकदी बरामद की है।

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि सोनू और राहुल ने पूर्व में कई अपराध किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों बदमाशों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां