ग्यारह वर्षीय लड़के साथ कुकर्म के आरोप में दो नाबालिगों को पकड़ा गया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 23:57 IST2021-07-01T23:57:49+5:302021-07-01T23:57:49+5:30

Two minors were arrested for misdemeanor with an eleven-year-old boy | ग्यारह वर्षीय लड़के साथ कुकर्म के आरोप में दो नाबालिगों को पकड़ा गया

ग्यारह वर्षीय लड़के साथ कुकर्म के आरोप में दो नाबालिगों को पकड़ा गया

नयी दिल्ली, एक जुलाई उत्तरी दिल्ली में एक आश्रय गृह में 11 वर्षीय एक लड़के के साथ कुकर्म के आरोप में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आश्रय गृह का संचालन करनेवाले एनजीओ ने लड़के द्वारा केयरटेकर को इस मामले की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश स्थित अपना घर छोड़ दिया था। यहां रेलवे स्टेशन से बचाए जाने के बाद 26 जून को उसे आश्रय गृह लाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 28 जून को 17 साल का एक लड़का पीड़ित के कमरे में पहुंचा और कथित रूप से उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे इस बारे में कुछ न कहने और मार डालने की धमकी दी गई।

उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि अगले दिन, एक और लड़के ने पीड़ित के साथ कुकर्म किया और धमकी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''शिकायत के आधार पर यहां एक अस्पताल में उसका (पीड़ित) मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद दोनों नाबालिगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।''

पुलिस ने कहा कि दोनों नाबालिग 17 साल के हैं और एक ही आश्रय गृह में रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two minors were arrested for misdemeanor with an eleven-year-old boy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे