लाइव न्यूज़ :

क्रेन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिगों की मौत

By भाषा | Updated: April 28, 2021 23:48 IST

Open in App

जहानाबाद (बिहार), 28 अप्रैल बिहार के जहानाबाद जिला के काको थाना अंतर्गत मनियाँवा गांव के समीप एक अनियंत्रित क्रेन की चपेट में आ जाने से बुधवार को दो लड़कों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया ।

काको थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि घोसी-जहानाबाद मार्ग पर हुए इस हादसे में मरने वालों में रवि कुमार (12) और रोहित कुमार (13) शामिल हैं । गंभीर रूप से घायल लडके को जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।

पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार और अंचलाधिकारी दिनेश कुमार ने इस हादसे से आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया ।

मृतकों के परिजनों ने बताया कि दुर्घटना में दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे और वे अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से राशन लाने गए थे। इस दौरान सड़क पर खेल रहे एक बच्चे को बचाने के क्रम में क्रेन के चालक का अपने वाहन से नियंत्रण हट गया और मोटरसाइकिल क्रेन की चपेट में आ गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos