लाइव न्यूज़ :

दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, चलती कार में एक से दुष्कर्म का आरोप

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:00 IST

Open in App

बरेली (उप्र), पांच जनवरी बरेली जिले में अनुसूचित जाति की दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और चलती कार में उनमें से एक के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक अग्रहरि ने मंगलवार को बताया, “कक्षा नौ की 14 वर्षीय एक छात्रा अपनी सात साल की भतीजी के साथ पिछले रविवार की रात घर के बाहर बने शौचालय गयी थी। आरोप है कि फैजल नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ कार से आया और छात्रा तथा उसकी भतीजी को जबरन कार में बैठा लिया। रास्ते में छात्रा से बलात्कार किया गया।”

उन्होंने बताया कि किशोरी को मंगलवार को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट और लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ायी जाएगी।

किशोरी के पिता का आरोप है कि कार में बैठे फैजल ने उसकी बेटी से कुछ बात की और उसे तथा उसकी भतीजी को अपने साथियों की मदद से जबरन कार में डाल लिया। उन्होंने बताया कि इसी बीच, किसी काम से बाहर निकली किशोरी की भाभी ने यह सब देखकर शोर मचाया। उनका दावा है कि शोर सुनकर फैजल दोनों को कार से लेकर भाग गया, किशोरी के भाई ने पीछा किया लेकिन कार काफी दूर जा चुकी थी।

लड़की के पिता का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने धरमपुर पुलिया के पास कार रोककर किशोरी और उसकी भतीजी को मुक्त करा लिया।

क्षेत्राधिकारी अग्रहरि ने बताया कि फैजल को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि किशोरी के भाई ने थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि फैजल ने धोखे में रखकर किशोरी से बातचीत की व उसे अगवा कर दुष्कर्म किया। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं