लाइव न्यूज़ :

बच्ची की हत्या के आरोप में दो नाबालिग लड़के पकड़े गए

By भाषा | Updated: February 10, 2021 13:37 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 10 फरवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, " बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम खेत गयी एक 10 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। इस सिलसिले में छह-सात लोगों से पूछताछ की गई।"

उन्होंने बताया, " पूछताछ के दौरान 16 और 17 साल के दो लड़कों ने बच्ची की हत्या करना स्वीकार किया है, जिन्हें आधिकारिक तौर पर पकड़ लिया गया है और आज दोनों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।"

बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने बताया, " पकड़े गए दोनों नाबालिगों में से एक आरोपी बच्ची के ही परिवार का सदस्य है।"

उन्होंने कहा, " पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने कहा कि उन्होंने खेत में बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की थी और बच्ची ने घटना के बारे में परिजनों को बताने की धमकी दी थी।"

मिश्रा ने कहा, " डर से दोनों लड़कों ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपियों ने बच्ची के साथ मारपीट भी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल