लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री समेत दो मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 8, 2021 15:30 IST

Open in App

रायपुर, आठ मार्च छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत मंत्रिमंडल के दो सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ट्वीट करके अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है।

सिंहदेव ने बताया, ''आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक इसके कोई गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दे रहे। लेकिन नियमानुसार मैं सेल्फ आइसोलेशन (स्व पृथक-वास) का पालन कर रहा हूँ। इसके साथ ही आप सभी से आग्रह है कि विगत दिनों में जो भी मेरे सीधे संपर्क में रहे हैं वो किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर अपनी कोरोना संक्रमण की जांच कराएं तथा स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रखें।''

वहीं मंत्री अग्रवाल ने ट्वीट किया है, ''मेरे कोरोना रैपिड एंजीटन टेस्ट का परिणाम पॉज़िटिव आया है। आपसे निवेदन है कि अगर पिछले 14 दिनों के दरमियान आप मेरे संपर्क में आए हों तो टेस्ट करवा लें, उससे पहले तुरंत क्वारंटाइन (पृथकवास) हो जाएँ। साथ ही आपसे अपील है कि अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मास्क लगाएं और हाथ धोते रहें।''

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इससे पहले पिछले सप्ताह कांग्रेस के विधायक समेत दो विधायकों के संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी।

राज्य में रविवार तक 3,14,320 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं 3,07,642 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 2820 मरीज उपचाराधीन हैं। जबकि संक्रमण से 3858 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे