लाइव न्यूज़ :

खान एवं भू विज्ञान के दो अधिकारी रिश्वत मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:21 IST

Open in App

जयपुर, 17 दिसंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक दल ने बृहस्पतिवार को श्रीगंगानगर में खान एवं भू-विज्ञान विभाग के सहायक खनिज अभियंता और कनिष्ठ लिपिक को 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि खान एवं भू-विज्ञान विभाग के सहायक खनिज अभियंता आरोपी छगनलाल और कनिष्ठ लिपिक आरोपी हरिनिवास ने परिवादी से उसकी खातेदारी भूमि में जिप्सम की परत हटाने के लिये अनुमति जारी करने की एवज में 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी छगनलाल तथा इसी कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक हरिनिवास को 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों पर एसीबी टीमों द्वारा तलाशी अभियान जारी है।

एसीबी ने बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना में सहायक अभियन्ता दिनेश कुमार आर्य को आठ हजार रुपये और अधिशाषी अभियंता कार्यालय में कनिष्ठ सहायक पवन कुमार जाखड़ को 15000 रुपये की रिश्वत कथित तौर पर लेते हुए गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल