लाइव न्यूज़ :

पानी से भरी भूमिगत खदान में दो खनिक लापता

By भाषा | Updated: December 9, 2020 15:00 IST

Open in App

धनबाद (झारखंड), नौ दिसंबर जिले के मुगमा इलाके में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के खुदिया कडान खदान में पानी भर जाने के बाद दो खनिक लापता हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को खदान से चार खनिक पानी निकाल रहे थे। सुबह चार बजे खदान में अचानक पानी भर जाने से पंप संचालक बसिया मांझी (56) और उसका सहायक माणिक बौरी (52) लापता हो गए।

स्थानीय बचाव दल मंगलवार को दोनों खनिकों का पता नहीं लगा पाया जिसके बाद पेशेवर गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को बचाव अभियान की शुरुआत की।

ईसीएल के महाप्रबंधक विभाष चंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि रांची और आसनसोल की एनडीआरएफ की टीम के अलावा ओडिशा के गोताखोरों के छह सदस्यीय दल को पिछले 30 घंटे से फंसे दोनों खनिकों के बचाव कार्य में लगाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा खुदिया भूमिगत खदान से पानी बाहर निकालने के लिए हमने चार पंप लगाएं हैं ताकि फंसे खनिकों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।’’

देश में खदानों के निगरानी निकाय खदान सुरक्षा महानिदेशालय के निदेशक ए डी मिश्रा भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पहली प्राथमिकता भूमिगत खदान से लापता खनिकों को बाहर निकालना है। इसके बाद जांच शुरू होगी।’’

खदान से मंगलवार को सुरक्षित बाहर आए खनिक समीर टुडू ने कहा, ‘‘अचानक वहां पानी का तेज रेला आ गया, जहां वे काम कर रहे थे। वह और विकास भुइयां बाहर निकलने में सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा