लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो उग्रवादी ढेर

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:48 IST

Open in App

ईटानगर, 29 जुलाई अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में एक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-खापलांग से जुड़े गुट एनएससीएन (के-वाईए) के दो खूंखार उग्रवादियों को मार गिराया। बृहस्पतिवार को यहां उपलब्ध कराई गई सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

बुधवार को हुई इस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार कोट्टम वन क्षेत्र में एनएससीएन (के-वाईए) के सक्रिय समूह की मौजूदगी के बारे में गुप्त जानकारी मिलने के बाद, जिला पुलिस और असम राइफल्स की खोंसा बटालियन की एक संयुक्त टीम ने 10 घंटे की कड़ी तलाशी के बाद उग्रवादियों के ठिकाने को घेर लिया।

तिरप जिले से भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि जब सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा, तो उन्होंने गोलियां चला दीं। इसपर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और ‘एनएससीएन-के से जुड़े युंग आंग गुट के दो खूंखार उग्रवादियों को मार गिराया। मौके से एक एमक्यू सीरीज राइफल, एक एम-16 राइफल, दो देसी बंदूक, नौ एमएम की एक पिस्तौल, एक चीनी हथगोला और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वयंभू कैप्टन रॉकी थापा के नेतृत्व में संगठन के लगभग 10 उग्रवादियों का एक समूह पिछले एक महीने से क्षेत्र में सक्रिय था। वे जिले के खोंसा और देवमाली क्षेत्र में कोल्लम, लोमलो, कोलागांव और लमसा के ग्रामीणों से पैसे की उगाही कर रहे थे।

उन्होंने देवमाली क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में लगे एक ठेकेदार से रंगदारी भी मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे