लाइव न्यूज़ :

असम में मुठभेड़ में मारे गए दो उग्रवादी

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:48 IST

Open in App

दीफू (असम), 20 जून असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में कूकी उग्रवादी समूह यूनाइटेड पीपुल्स रिवोल्यूशनरी फ्रंट (यूपीआरएफ) के दो सदस्य मारे गए। पुलिस ने इस बारे में बताया।

खास सूचना के आधार पर जिले की सिंहासन पहाड़ियों के जोलन इलाके में अभियान चलाया गया और दो उग्रवादी मारे गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो एके-47 राइफल और कई दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले साल सितंबर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में संगठन का स्वयंभू कमांडर-इन-चीफ मार्टिन कूकी मारा गया था जिसके बाद संगठन के ज्यादातर सदस्यों ने दिसंबर में समर्पण कर दिया।

संगठन के दो सदस्य वीरप्पन और अर्जुन समेत अन्य ने समूह को फिर से एकजुट किया और नए सदस्यों की भर्ती समेत विभिन्न गतिविधियां शुरू कर दी। अर्जुन को इस साल पूर्व में गिरफ्तार किया गया था और वह जेल में हैं जबकि मुठभेड़ में मारे गए दो सदस्य इसी समूह से जुड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान