लाइव न्यूज़ :

पंजाब के फगवाड़ा में सांप के काटने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 20:13 IST

Open in App

फगवाड़ा (पंजाब), 12 जून पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा शहर में शनिवार को सांप के काटने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धालेटा थाना के प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बालक (24) और पंकज (25) के रूप में की गयी है। दोनों ही मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

मृतकों के परिजन लाल बिहारी ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों ही रिश्तेदार थे। लाल बिहारी ने बताया कि बालक (24) और पंकज (25) कुछ समय पहले ही अपने पैतृक घर से यहां बड़ा पिंड गांव में किसान स्वर्ण सिंह के खेतों में धान की रोपाई के लिए आए थे।

दोनों ही अपने कमरे की छत पर सो रहे थे कि तभी तेज आंधी आने के बाद दोनों सीढ़ियों से नीचे आकर वहीं सो गए। शनिवार सुबह दोनों को अचेत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दियस। चिकित्सकों के अनुसार किसी विषैले कीड़े के काटने से संभवत दोनों की मौत हुई है। अनुमान के मुताबिक दोनों को सांप ने ही काटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो