लाइव न्यूज़ :

प्रेम सबंध के चलते दो पुरुषों की पीट-पीटकर हत्या, महिला घायल

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:41 IST

Open in App

पुणे, 17 जुलाई महाराष्ट्र के पुणे में चाकण क्षेत्र के नजदीक प्रेम प्रसंग के चलते दो पुरुषों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि महिला घायल है। महिला का मृतकों में से एक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात की है जब महिला के परिवार के सदस्यों ने प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर उनपर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बालू सीताराम गावडे (26) और उसका दोस्त राहुल दत्तात्रेय गावडे (28) के तौर पर हुई है। दोनों चाकण के नजदीक असखेड खुर्द गांव के रहने वाले थे और होटल मालिक और पांच सदस्यों ने उसकी कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या की । हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है।

चाकण पुलिस थाने के उपरनिरीक्षक विकास पंचमुख ने बताया, ‘‘ग्रामीणों द्वारा शनिवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एक युवक का होटल मालिक की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और बृहस्पतिवार को प्रेमी के दोस्त की मदद से वह घर छोड़कर चली गई थी। हालांकि, युवती के रिश्तेदारों ने उनको पकड़ लिया और चाकण ले आए।’’

पुलिस के मुताबिक युगल के परिवार के सदस्यों द्वारा तीनों की बेरहमी से पिटाई की गई जिससे दोनों पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के सदस्य बाद में उसे अस्पताल ले गए।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ जोड़े के परिवार के सदस्यों सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है। मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान