लाइव न्यूज़ :

भूतपूर्व सैनिक समेत दो व्यक्ति पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:26 IST

Open in App

लखनऊ, आठ जनवरी उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्‍ता (एटीएस) ने सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्‍तान की खुफ‍िया एजेंसी को भेजने के आरोप में एक भूतपूर्व सैनिक और एक अन्‍य व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ़्तार किया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने एटीएस द्वारा सेना के पूर्व जवान और एक अन्‍य आरोपी को गिरफ़्तार किये जाने की पुष्टि की है।

इस संदर्भ में शुक्रवार को एटीएस मुख्‍यालय से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि उत्तर प्रदेश एटीएस को यह सूचना मिली थी कि हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के बिहुनी गांव निवासी पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा पैसों के लालच में सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्‍तानी खु‍फ‍िया एजेंसी को भेजता है और जासूसी करता है।

विज्ञप्ति के मुताबिक सौरभ शर्मा को आज लखनऊ, एटीएस मुख्‍यालय में बुलाकर पूछताछ की गई। विज्ञप्ति के मुताबिक सौरभ शर्मा ने पूछताछ में अपना अपराध स्‍वीकार किया और बताया कि उसके द्वारा समय-समय पर सेना की गोपनीय सूचनाएं पैसों की लालच में पाकिस्‍तानी महिला को दी गई जिसके बदले में उसके खाते में पैसे मिले।

विज्ञप्ति के अनुसार पूछताछ में सौरभ शर्मा से मिली जानकारी के आधार पर एटीएस की टीम ने गुजरात के गोधरा के पंचमहाल निवासी अनस गितैली को गिरफ़्तार कर लिया है। विज्ञप्ति के अनुसार अनस भी सौरभ शर्मा को पैसे भेजता था।

एटीएस के अनुसार अनस गितैली के बड़े भाई इमरान गितैली को पाकिस्‍तानी खुफि‍या एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में पिछले वर्ष 14 सितंबर को गिरफ़्तार किया गया था।

एटीएस के अनुसार आरोपी सौरभ शर्मा को अदालत के समक्ष पेश करके पुलिस हिरासत ली जाएगी जबकि गुजरात में पकड़े गये अनस गितैली को एटीएस टीम ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos