लाइव न्यूज़ :

महिला का वेश बनाकर राजमार्ग पर वाहनों को लूटने का प्रयास कर रहे दो पुरुष गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 10, 2021 11:22 IST

Open in App

राणाघाट (पश्चिम बंगाल), 10 फरवरी पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में राजमार्ग पर कथित रूप से महिला का वेश बना कर वाहनों को अपने कब्जे में लेने और राहगीरों से लूटपाट की कोशिश करने के मामले में दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि दोनों आरोपी महिला का वेश धर आधी रात को राजमार्ग पर फंसे होने का स्वांग रचा वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोकते थे।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस के गश्ती दल ने दोनों को राणाघाट पुलिस थाने के अंतर्गत पैराडांडा घाटीगाचा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 पर देखा।

उन्होंने बताया कि पुलिस का वाहन देख दोनों ने भागने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने दो महिलाओं को राजमार्ग पर अंधेरे में देखा और मदद के लिए उनकी ओर बढ़े लेकिन पुलिस को देख उनके भागने पर आशंका हुई।

उन्होंने बताया कि जब पता चला कि महिला के वेश में दो पुरुष हैं तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी चकित रह गए।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि वे राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों के चालकों को जाल में फंसा कर या तो उनके वाहन पर कब्जा करने या यात्रियों को लूटने का प्रयास कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos