लाइव न्यूज़ :

खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 मई पंजाब पुलिस ने रविवार को कहा कि हत्या समेत कई जघन्य अपराधों में कथित रूप से शामिल रहे कट्टरपंथी खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि कनाडा में रह रहे संगठन प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर के निर्देश पर केटीएफ के दो सदस्यों--लवप्रीत सिंह उर्फ रवि तथा राम सिंह उर्फ सोनू इस साल जनवरी में एक डेरा अनुयायी की हत्या करने एवं एक पुरोहित को गंभीर रूप से घायल करने में कथित रूप से शामिल थे।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात को मोगा जिले में मेहणा रेलवे फाटक के पास एक उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन के पीछे से दोनों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चार पिस्तौल, 48 गोलियां और दो मैगजीन बरामद की गयीं ।

उसने बताया कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही एक डेरा अनुयायी की हत्या करने की साजिश विफल कर दी गयी है । निज्जर के निर्देश पर दोनों गुरू ग्रंथ के 2015 के बेअदबी मामले में कथित संलिप्तता को लेकर डेरा अनुयायी को निशाना बना रहे थे।

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा कि 2018 में जब कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत की यात्रा पर आये थे तब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उन्हें खालिस्तानी आतंकवादियों की एकसूची सौंपी थी और और उसमें निज्जर का भी नाम था।

गुप्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि निज्जर के अलावा तीन अन्य केटीएफ साजिशकर्ता -- अर्शदीप, रमणदीप और चरणजीत कनाडा के सूर्री में रहते हैं तथा एक अन्य आतंकवादी कमलजीत शर्मा उर्फ कमल अब भी फरार है।

सितंबर , 2020 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निज्जर को आतंकवादी घोषित कर दिया था और एनआईए ने जालंधर के भर सिंह पुरा गांव में उसकी संपत्तियां कुर्क भी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल