लाइव न्यूज़ :

अवैध तरीके से किडनी प्रत्यारोपित करवाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 17:28 IST

Open in App

नोएडा, 22 जनवरी बांग्लादेश से आकर नोएडा में अवैध तरीके से किडनी प्रत्यारोपित करने वाले गिरोह के दो लोगों को थाना फेस-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल तीन लोग अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रशासन) शशि ने थाना फेस- 3 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बांग्लादेश से आकर कुछ लोग नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक अस्पताल में अवैध रूप से किडनी का प्रत्यारोपण कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी थाना फेस-3 क्षेत्र में स्थित एक गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं। उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना फेस -3 पुलिस ने आज बांग्लादेश के रहने वाले अहमद शरीफ तथा बिहार के रहने वाले बिचौलिया वाजिद हक को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल मोहम्मद कबीर हुसैन, सब्बीर तथा अब्दुल मन्नान फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मोहम्मद कबीर नामक व्यक्ति की किडनी खराब है। शरीफ,वाजिद आदि ने बांग्लादेश से उन्हें किडनी बदलवाने के लिए नोएडा बुलाया। ये लोग फर्जी दस्तावेज के आधार पर खून का रिश्ता बताकर किडनी का ट्रांसप्लांट करना चाह रहे थे।

डीसीपी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इससे पूर्व भी इस गिरोह ने अवैध रूप से किडनी प्रत्यारोपण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह