लाइव न्यूज़ :

दूसरे की जगह उप निरीक्षक की परीक्षा देने आए सॉल्वर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 15, 2021 18:35 IST

Open in App

मेरठ, 15 नवंबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की थाना जानी पुलिस ने पांचली खुर्द के आइटीएम कॉलेज में प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक पद के लिये दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे ‘सॉल्वर’ गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जनकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों की पहचान देवरिया जनपद निवासी आशुतोष मणि त्रिपाठी और बुलंदशहर के रहने वाले साहिर खान के तौर पर हुई है।

चौधरी ने बताया कि रविवार को पांचली के आइटीएम कॉलेज में उप्र पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा थी। तीसरी पाली में शाम चार बजे परीक्षा प्रारम्भ होने जा रही थी तभी कॉलेज के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र व पहचान पत्रों की जांच की जा रही थी। उन्होंने बताया कि गेट पर मानवेन्द्र सिंह नाम के परीक्षार्थी के पहचान पत्र व प्रवेश पत्र की जांच की गई तो फोटो का मिलान नहीं हो पाया। शक होने पर इस व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम आशुतोष बताया जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र और पहचान पत्र की फोटो भी बदल दी थी जिससे परीक्षा केंद्रों पर उनकी पहचान नहीं हो पाए।

उन्होने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आशुतोष व साहिर को जेल भेज दिया गया जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां