लाइव न्यूज़ :

मप्र में गांजे की ऑनलाइन तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 14, 2021 00:06 IST

Open in App

भिंड, 13 नवंबर मध्य प्रदेश के भिंड में पुलिस ने शनिवार को गांजे की ऑनलाइन बिक्री करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है।

भिंड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सूचना मिलने पर कल्लू पवैया (30) और ढाबा मालिक बृजेंद्र तोमर (35) को शनिवार को भिंड के ग्वालियर रोड से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘कल्लू ने विशाखापत्तनम में अपनी फर्म को फर्जी पैन नंबर और जीएसटी नंबर से एक प्रतिष्ठित ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी में कढ़ी पत्ता बेचने के लिए पंजीकृत कर रखा था। इसके जरिए कढ़ी पत्ते के नाम पर ग्वालियर, भोपाल, कोटा, आगरा और देश के अन्य हिस्सों में गांजा मंगवाया जाता था। बृजेंद्र इस व्यवसाय में कल्लू की मदद करता था।’’

एसपी ने कहा कि इस तरीके से कल्लू अब तक एक करोड़ दस लाख रुपये का कारोबार कर एक टन गांजा बेच चुका है। उन्होंने कहा कि कल्लू ने फर्जी पैन नंबर और जीएसटी नंबर आदि के साथ अपनी कंपनी चलाई और ई-कॉमर्स कंपनी को भी इस कारोबार में 66.66 प्रतिशत का लाभ मिला।

उन्होंने कहा कि आरोपी एक प्रमुख ई कॉमर्स कंपनी के माध्यम से अपने गिरोह का संचालन कर रहे थे और इस कंपनी को भी दो तिहाई लाभ मिल रहा था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस तरह मादक पदार्थ के कारोबार के लिए अपना मंच प्रदान करने के लिए क्या ई-कॉमर्स कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है, इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos