लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गांजे के साथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 11, 2021 23:48 IST

Open in App

प्रयागराज, 11 जून एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने शुक्रवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके पास से 4 क्विंटल 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ) नवेंदु कुमार ने बताया कि वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर चकमदा-वासुपुर के बीच हंडिया थाना क्षेत्र में एसटीएफ की टीम ने गांजा की तस्करी कर रहे दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह के सदस्य ओड़िशा और आंध्र प्रदेश से गांजे की बड़ी खेप लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पहुंचाते थे। उन्होंने बताया कि इस बरामद गांजे की खेप को डीसीएम ट्रक में छिपाकर ओड़िशा के उमरपुर, नवरंगपुर जिले से लाया गया था।

नवेंदु कुमार ने बताया कि बरामद किए गए अवैध गांजे का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 90 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कमलेश यादव, निवासी भदोही और कुशल सिंह निवासी हंडिया, प्रयागराज के रूप में की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर