लाइव न्यूज़ :

अवैध तरीके से किडनी प्रतिरोपित करवाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:28 IST

Open in App

नोएडा, 22 जनवरी बांग्लादेश से आकर नोएडा में अवैध तरीके से किडनी प्रतिरोपित करने वाले गिरोह के दो लोगों को थाना फेस-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल तीन लोग अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रशासन) शशि ने थाना फेस- 3 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बांग्लादेश से आकर कुछ लोग नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक अस्पताल में अवैध रूप से किडनी का प्रतिरोपण कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी थाना फेस-3 क्षेत्र में स्थित एक गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं। उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना फेस -3 पुलिस ने आज बांग्लादेश के रहने वाले अहमद शरीफ तथा बिहार के रहने वाले बिचौलिया वाजिद हक को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल मोहम्मद कबीर हुसैन, सब्बीर तथा अब्दुल मन्नान फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मोहम्मद कबीर नामक व्यक्ति की किडनी खराब है। शरीफ, वाजिद आदि ने बांग्लादेश से उन्हें किडनी बदलवाने के लिए नोएडा बुलाया। ये लोग फर्जी दस्तावेज के आधार पर खून का रिश्ता बताकर किडनी का ट्रांसप्लांट करना चाह रहे थे।

डीसीपी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इससे पूर्व भी इस गिरोह ने अवैध रूप से किडनी प्रतिरोपण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos