लाइव न्यूज़ :

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 जून हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने लोगों को ठगने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि दोनों सदस्य अर्जुन टाक और विनोद कुमार नयी दिल्ली के रहने वाले हैं जबकि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का निवासी तथा गिरोह का तीसरा सदस्य मनोज फरार है। उसको पकड़ने के लिये छापेमारी की जा रही हैं।

हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पलवल जिले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद सैकड़ों फर्जी नियुक्ति पत्र, न्यायिक और वन विभागों के 750 लिफाफे, 234 स्पीड पोस्ट टिकट, चार नकली टिकट, चार मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, एक प्रिंटिंग मशीन, 12,000 रुपये नकद और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ''शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरोह ने कई आवेदकों को या तो फर्जी नियुक्ति पत्र देकर या सरकारी मुहरों और हस्ताक्षर वाले पत्र प्रदान करने का झांसा देकर लाखों रुपये प्राप्त किए।''

बयान में कहा गया है कि एक व्यक्ति ने पलवल की अदालत में चपरासी के पद के लिये फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिये धोखाधड़ी किये जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले का पर्दाफाश करने के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी की निगरानी में संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने कहा कि टीम ने साइबर सेल और खुफिया सूचनाओं की मदद से मुख्य आरोपी अर्जुन और उसके सहयोगी विनोद को गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट