लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के दो मेडिकल कॉलेजों में म्यूकरमाइकोसिस के इलाज के लिए बनेंगे अलग केंद्र : सारंग

By भाषा | Updated: May 13, 2021 14:08 IST

Open in App

भोपाल, 13 मई कोविड-19 से ठीक हुए लोगों में म्यूकरमाइकोसिस या 'ब्लैक फंगस' के संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के पहले दो म्यूकरमाइकोसिस केंद्र दो शासकीय मेडिकल कॉलेजों भोपाल एवं जबलपुर में बनाए जाएंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक 50 लोगों में 'ब्लैक फंगस' के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके मद्देनजर इन केंद्रों को बनाने की तैयारी है, ताकि इस बीमारी से लोगों की जान बचाई जा सके।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘देश में गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल एवं नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में म्यूकरमाइकोसिस के उपचार के लिए 10-10 बिस्तर के अलग केंद्र स्थापित किये जा रहे हैं। इसमें म्यूकरमाइकोसिस के मरीजों के उपचार एवं ऑपरेशन जैसी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि ये दोनों केंद्र एक सप्ताह में चालू हो जाएंगे। सारंग ने दावा किया, ‘‘देश में म्यूकरमाइकोसिस के उपचार के लिए ये पहले दो केंद्र होंगे।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित या बिना संक्रमण वाले मरीजों में म्यूकरमाइकोसिस बीमारी होने पर अलग ऑपरेशन थियेटर मरीजों के उपचार के लिये तैयार किये जायेंगे। इन केंद्रों का उद्देश्य है कि ऐसे मरीजों को त्वरित इलाज प्रदान किया जा सके।

सारंग ने कहा कि म्यूकरमाइकोसिस मरीजों की बढ़ती संख्या से लोगों में व्याप्त हो रही चिंता को दूर करने के लिए सरकार तेजी से कदम उठा रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार साइनस की परेशानी, नाक का बंद हो जाना, दांतों का अचानक टूटना, आधा चेहरा सुन्न पड़ जाना, नाक से काले रंग का पानी निकलना या खून बहना, आंखों में सूजन, धुंधलापन, सीने में दर्द उठना, सांस लेने में समस्या होना एवं बुखार होना म्यूकरमाइकोसिस के लक्षण हैं।

महाराष्ट्र एवं गुजरात में कोविड-19 से ठीक हुए व्यक्तियों में म्यूकरमाइकोसिस के अब तक कई मामले सामने आये हैं, जिसके चलते कई रोगी दृष्टिहीन हो गए हैं या उन्हें अन्य गंभीर दिक्कतें आ रही हैं।

सारंग ने बताया कि इसके लिये विशेष रूप से अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज जैन का चिकित्सकीय तकनीकी सहयोग भी लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को गांधी मेडिकल कॉलेज में म्यूकरमाइकोसिस के संबंध में चिकित्सकीय ज्ञान, रोकथाम के उपाय, उपचार के निर्देश, मरीजों का लक्षण अनुसार प्रबंधन तथा लोगों के बीच बीमारी के संबंध में जागरुकता के लिए भोपाल और जबलपुर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ विभिन्न चिकित्सा आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों