पुणे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लॉज प्रबंधक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 01:49 IST2021-09-10T01:49:55+5:302021-09-10T01:49:55+5:30

Two lodge managers arrested for gang rape of a teenager in Pune | पुणे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लॉज प्रबंधक गिरफ्तार

पुणे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लॉज प्रबंधक गिरफ्तार

पुणे, नौ सितंबर पुणे में 14 वर्षीय लड़की के कथित अपहरण और सामूहिक बलात्कार से जुड़े मामले में दो लॉज प्रबंधकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 16 हो गई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन 5) नम्रता पाटिल ने कहा, "हमने दो लॉज के प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है जहां आरोपी लड़की को ले गया था और उसका यौन उत्पीड़न किया था।"

लड़की 31 अगस्त को घर से निकलने के बाद एक दोस्त से मिलने के लिए चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने के लिए पुणे रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रही थी, उसे एक ऑटो रिक्शा चालक ने बताया कि ट्रेन अगले दिन उपलब्ध होगी। उसने लड़की से रात में ठहरने के लिए आवास तलाशने का वादा किया। उसने दो रेलवे कर्मचारियों सहित कई अन्य लोगों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और बाद में उसे उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two lodge managers arrested for gang rape of a teenager in Pune

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे