गुजरात के गिर अभयारण्य के पास दो शेर शावक मृत पाए गए

By भाषा | Updated: March 19, 2021 20:57 IST2021-03-19T20:57:36+5:302021-03-19T20:57:36+5:30

Two lion cubs found dead near Gir Sanctuary in Gujarat | गुजरात के गिर अभयारण्य के पास दो शेर शावक मृत पाए गए

गुजरात के गिर अभयारण्य के पास दो शेर शावक मृत पाए गए

अहमदाबाद, 19 मार्च गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में स्थित गिर अभयारण्य के पास शुक्रवार को दो शेर शावक मृत पाए गए। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शायद एक शेर ने इन शावकों को मारा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य वन संरक्षक डी टी वासवदा ने कहा कि उना तालुका में मालन नदी के किनारे पावला गांव के पास तीन से पांच महीने के शावकों के शव मिले।

उन्होंने बताया, "घटनास्थल पर खून के निशान पाए गए हैं। इस इलाके में एक नर शेर की मौजूदगी देखी गई है। शेर ने संभवत: शावकों को मारा होगा।"

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के तहत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two lion cubs found dead near Gir Sanctuary in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे