लाइव न्यूज़ :

यूपी के कारपेंटर के हत्यारे को साथी समेत किया ढेर, सैनिक शहीद, 3 जवान जख्मी, 10 मुठभेड़ में 15 आतंकी मारे गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 20, 2021 15:48 IST

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए एक आतंकवादी की पहचान आदिल वानी के तौर पर हुई है, जो तीन दिन पहले हुई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले एक बढ़ई की हत्या में शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक दो सप्ताह में 15 आतंकवादी मारे गए हैं।आदिल वानी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले बढ़ई साकिर वानी की हत्या में शामिल था। आदिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीआरएफ के शोपियां जिले का कमांडर था।

श्रीनगरः कश्मीर में सुरक्षाबलों ने यूपी के कारपेंटर की हत्या में शामिल एक आतंकी कमांडर और उसके साथी को ढेर करने का दावा किया है। इस मुठभेड में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया तथा 3 अन्य जख्मी हो गए।

कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार का कहना था कि पिछले 15 दिनों में 10 मुठभेड़ों में जो 15 आतंकी मारे गए वे सभी नागरिकों की हत्याओं में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि शोपियां के द्रगाड इलाके में सुरक्षाबलों ने कुछ ही घंटों में द रजिस्टेंस फ्रंट अर्थात टीआरएफ के दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए एक आतंकवादी की पहचान आदिल वानी के तौर पर हुई है, जो तीन दिन पहले हुई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले एक बढ़ई की हत्या में शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के द्रागड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

आज मार गिराए गए दो आतंकियों में टीआरएफ का जिला कमांडर शोपियां आदिल अहमद वानी भी शामिल था। आदिल वही आतंकी है जिसने टारगेट किलिंग के तहत गत दिनों पुलवामा में बाहरी श्रमिक साकिर अहमद वानी निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश की हत्या की थी। दूसरे आतंकी की पहचाना होना अभी बाकी है। वहीं इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद जबकि तीन अन्य घायल भी हुए हैं।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल एक आतंकी की पहचान कर ली गई है। उसका नाम आदिल अहमद वानी था और वह जुलाई 2020 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। यही नहीं उसी ने लिट्टर, पुलवामा में एक गरीब मजदूर की हत्या की थी। 

आईजीपी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान के दौरान अभी तक 2 हफ्ते के भीतर सुरक्षाबलों ने अभी तक 15 आतंकियों को ढेर कर दिया है। शोपियां में इस अवधि के दौरान यह तीसरी मुठभेड़ थी। उनका दावा था कि ये सभी आतंकी नागरिकों की हत्याओं में शामिल थे। जबकि वे यह भी कहते थे कि अन्य प्रवासी नागरिकों की हत्या में शामिल आतंकियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश तेज की जा चुकी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो