महाराष्ट्र में राजमार्ग पर वाहनों के नीचे आकर दो तेंदुओं की मौत

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:32 IST2021-02-04T17:32:34+5:302021-02-04T17:32:34+5:30

Two leopards die under vehicles on highway in Maharashtra | महाराष्ट्र में राजमार्ग पर वाहनों के नीचे आकर दो तेंदुओं की मौत

महाराष्ट्र में राजमार्ग पर वाहनों के नीचे आकर दो तेंदुओं की मौत

ठाणे, चार फरवरी महाराष्ट्र के मुंबई-नासिक राजमार्ग पर अज्ञात वाहनों से कुचल कर दो तेंदुओं की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुख्य वन संरक्षक नरेश जुरमुरे ने कहा कि घटना, ठाणे जिले के साहपुर क्षेत्र में राजमार्ग पर बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को हुई।

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क पर मृत तेंदुओं को देखा और बृहस्पतिवार को वन विभाग तथा पुलिस को इसकी सूचना दी।

अधिकारी ने कहा कि मृत तेंदुओं को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two leopards die under vehicles on highway in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे