लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में दो तेंदुए और पांच लोग घायल

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:25 IST

Open in App

कोलकाता, दो जनवरी पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में एक कार के तेंदुओं से टकराने के बाद दो तेंदुए और पांच लोग घायल हो गए। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक तेंदुए को बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश में ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं।

मुख्य वन्यजीव रक्षक वी के यादव ने कहा कि दुर्घटना शुक्रवार रात गेंद्रपाड़ा चाय बागान के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 31सी पर हुई।

उन्होंने कहा कि वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें जलपाईगुड़ी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

बचाए गए व्यस्क नर तेंदुए को इलाज के लिये लतागुड़ी लाया गया है। उसकी हालत स्थिर है। दूसरे तेंदुए की तलाश जारी है, जो चाय बागान की ओर भाग गया था।

उन्होंने कहा कि आसपास के इलाके में सभी लोगों को सतर्क कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?