लाइव न्यूज़ :

पंजाब के उपमुख्यमंत्री के दामाद सहित दो वकील अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किये गये

By भाषा | Updated: November 8, 2021 17:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ नवंबर पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के दामाद सहित दो वकीलों को सोमवार को राज्य में अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया, जिसकी विपक्षी आम आदमी पार्टी ने कड़ी आलोचना की।

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, अधिवक्ता तरूण वीर सिंह लेहल और मुकेश चंद्र बेरी को, महाधिवक्ता, पंजाब के कार्यालय में तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

लेहल, रंधावा के दामाद हैं। रंधावा के पास गृह विभाग का भी प्रभार है।

आप नेता राघव चड्ढा ने लेहल की नियुक्ति पर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के मंत्रियों एवं विधायकों के परिवार के सदस्यों को ही प्रदेश में नौकरी मिल रही है।

चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस ‘हर घर नौकरी’ के अपने मुख्य चुनावी वादे में थोड़ा बदलाव कर उसे पूरा कर रही है। इन नौकरियों को पाने वाले लोग कांग्रेस मंत्रियों व विधायकों के परिवार के सदस्य हैं। नये लाभार्थी उपमुख्यमंत्री

रंधावा के दामाद हैं। (मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह) चन्नी, कैप्टन (अमरिंदर सिंह) की विरासत को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं।’’

संपर्क किये जाने पर लेहल ने कहा कि राज्य के महाधिवक्ता की सिफारिश पर उनकी नियुक्ति मेधा और अनुभव के आधार पर हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उच्च न्यायालय में 13 वर्षों से वकालत कर रहा हूं।’’

लेहल ने कहा, ‘‘किसी का दामाद होना यदि बुरा है तो मैं नहीं जानता कि क्या कहना है।’’

आदेश के मुताबिक दोनों नव नियुक्त अतिरिक्त महाधिवक्ता पंजाब सरकार की ओर से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में मामलों में पैरवी करेंगे।

आदेश के मुताबिक नियुक्ति, अनुबंध के आधार पर शुरूआती तौर पर 31 मार्च 2022 तक होगी, जो साल दर साल बढ़ाई जा सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?